परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में संदीप रेड्डी वंगा ने बताया कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अपोजिट उनकी पहली पसंद रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा थीं, जिन्हें वह फिल्म कबीर सिंह में भी प्रीति के रोल के लिए शाहिद कपूर के अपोजिट कॉस्ट करना चाहते थे। लेकिन, यह मुमकिन नहीं हो सका। संदीप रेड्डी वांगा ने आगे बताया कि उन्होंने 'एनिमल' की शूटिंग शुरू होने से डेढ़ साल पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन कर लिया था। लेकिन, वे गीतांजलि के कैरेक्टर में परिणीती को नहीं देख पा रहे थे।, संदीप ने कहा, 'कहानी के कुछ किरदार कुछ खास कलाकारों के साथ मेल नहीं खाते हैं। हालांकि, मैंने शुरू से परिणीति के अभिनय की तारीफ की है।'