फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandalwood Drug Case: हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद जेल पहुंचीं रागिनी द्विवेदी, ड्रग टेस्ट से बचने के लिए यूरिन में मिलाया था पानी

Mon, 14 Sep 2020 09:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रागिनी द्विवेदी - फोटो : ANI, @rraginidwivedi
बंगलूरू ड्रग मामले (Sandalwood Drug Case) में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) समेत बाकी आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। रागिनी को 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल ले जाया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
इससे पहले ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुईं रागिनी ने अपने यूरिन में पानी मिलाकर ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने की कोशिश की थी। रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बंगलूरू के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था। यूरिन टेस्ट के जरिए यह पता किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में व्यक्ति ने कौनसा ड्रग्स लिया है। सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी के व्यवहार को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
 
विज्ञापन

3 of 5
रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।

4 of 5
रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने पिछले गुरुवार को हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी। अगस्त में नीकू होम्स से बरामद हुई एक डायरी से हुए ड्रग रैकेट के खुलासे में करीब 15 फिल्म सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें