आर्यन खान ड्रग्स में अगर कोई शाहरुख के बेटे से ज्यादा चर्चा में है तो वो हैं एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े। जब से समीर वानखेड़े ने ड्रग मामलों में कार्रवाई शुरू की है, उसके बाद से ही उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने तो इस मामले में समीर वानखेड़े के परिवार को भी घसीट लिया है।
नवाब मलिक ने की थी जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी ट्वीट
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर एक बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी शेयर की थी। नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि समीर की पहली शादी एक मुस्लिम लड़की से हुई थी। वैसे इन सब आरोपों पर समीर ने सफाई दी है और तमाम आरोपों को गलत करार दिया है लेकिन अब क्रांति रेडकर वानखेड़े अपने पति के समर्थन में उतर आई हैं।