फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: तलाक की झूठी अफवाह से इन जोड़ियों को लगा था झटका, इस कपल का तो 117 दिन बाद ही हो गया था तलाक

Sat, 18 Sep 2021 12:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी जोड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़िया जो लोगों की काफी पसंद आती हैं। आम से लेकर खास सभी के लिए शादी करना और उसे जिंदगी भर निभाना इतना आसान नहीं होता। वहीं, अगर बात फिल्मी सितारों की करें तो अक्सर कई कपल अपने प्यार भरे रिश्ते को जिंदगी की कशमकश के बीच खो देते हैं। रिश्तों में आई खटास कई बार दूर हो जाती है। समय के साथ चीजे धीरे-धीरे ठीक भी हो जाती है। हालांकि, कई बार रिश्तों में दूरियां इतनी बढ़ जाती है कि ये जोड़ियां टूट जाती है। लेकिन कई बार रिश्तों में आई दरार झूठी खबरें भी फैला देती है, जिससे खुद यह सितारे में हैरान रह जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स कपल के बारे में जिनके अलग होने की अफवाह से खुद इन स्टार्स को लगा झटका- 

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
हाल ही में द फैमिली मैन 2 में नजर आईं साउथ की अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और उनके पति नागा चैतन्य के तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दोनों ही सितारों ने अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन, एक इंटरव्यू में 'अक्किनेनी' सरनेम हटाने के सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह लोगों के सवालों का जवाब नहीं देगी।  उनका जब मन करेगा वह उन मुद्दों पर खुद बात करेंगी। 

विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में विदेशी एक्टर और सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी के बाद एक अंग्रेजी पोर्ट्ल ने कपल के तलाक की झूठी खबर छापी थी। खबर के मुताबिक शादी के महज 117 दिन बाद दोनों एक- दूसरे से तलाक लेने वाले थे। इस झूठी खबर का जवाब एक्ट्रेस ने कानूनी तरीके देने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी ऐसी ही झूठी तलाक की खबरों को झेलना पड़ा था। हालांकि, बाद में अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों का खंडन किया था।

4 of 6
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी केस के चलते जेल बंद हैं। इसी बीच लोगों ने शिल्पा और राज के तलाक को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। यह पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी की तलाक की खबरें ऐसे वायरल हुई हो। ये कपल कई बार तलाक की झूठी खबरों का सामना कर चुका है। जिसका एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खंडन भी किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 
टेलाविजन के राम-सीता भी तलाक की झूठी खबर के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। टीवी स्टार कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की शादी में तनाव की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। जिसका इस कपल ने जोरदार खंडन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली और माही विज 
टीवी स्टार कपल जय भानुशाली और माही विज भी ऐसी झूठी अफवाहों का सामना कर चुके हैं। रिपोर्ट्स में तो यह तक कहा गया कि दोनों ने तलाक के कागजात भी तैयार कर लिए है। हालांकि कपल इसका खंडन किया था। आज ये कपल एक बेटी के पैरेंट्स भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें