फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: शहनाज गिल के भाई ने अपने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू, सिडनाज फैंस ने यूं लुटाया प्यार

Fri, 17 Sep 2021 11:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया का हिस्सा नहीं है और अब वो सिर्फ एक याद बन चुके हैं। सिद्धार्थ को गए 15 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन इस बात पर अभी भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि बिग बॉस 13 का विजेता और सबका प्यारा सिड अब उनके बीच नहीं है। उनके कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हाल ही में संतोक सिंह सुख ने शहनाज गिल के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया था वहीं अब शहनाज के भाई शहबाज ने भी सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है।

शहबाज ने बनवाया सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू

बता दें कि सिद्धार्थ शहनाज के लिए एक परिवार के सदस्य की तरह ही थे। शहबाज हमेशा से सिद्धार्थ को अपने बड़े भाई की तरह मानते थे और शहनाज संग उनकी दोस्ती की भी शहबाज को काफी कद्र थी। अब हाल ही में अपने प्यार को जताने के लिए शहबाज ने सिद्धार्थ की शक्ल का टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया और साथ ही अपनी बहन का नाम भी सिद्धार्थ की तस्वीर के नीचे लिखवा दिया।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहबाज ने सिद्धार्थ के टैटू वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आपकी याद हमारे साथ हमेशा रहेगी।आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और आप हमारी यादों में भी जिंदा रहेंगे'।बता दें कि शहबाज भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बने थे और वहां वो शहनाज और सिद्धार्थ के साथ रहते थे। इतना ही नहीं वो सिद्धार्थ की बहुत अच्छी मिमिक्री भी करते थे जो फैंस को काफी पसंद आती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शहबाज के ऐसा टैटू कराने पर सिडनाज के फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा, 'सिद्धार्थ ने शहबाज को कितना प्रेरित किया होगा कि उनके जाने के बाद बाज ने अपने हाथों पर सिद्धार्थ का चेहरा बना लिया। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है बल्कि ये सच्चा प्यार है'। एक और यूजर ने लिखा कि, 'हम मजबूत रहने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन बार बार हम टूट जा रहे हैं'।


4 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती भी बिग बॉस से शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे और भी मजबूत हो गई थी। शहनाज और सिद्धार्थ ने कभी भी अपने रिश्ते को कोई एक नाम नहीं दिया था लेकिन शहनाज खुलकर कहती थीं कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। सिद्धार्थ के गुजर जाने के बाद से ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही इतनी बड़ी अनहोनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ के निधन की खबर सामने आई थी। पहले तो किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पता चला कि दिल का दौरा पड़ने के कारण सिद्धार्थ का निधन हो गया था। 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उनके अंतिम संस्कार में शहनाज और शहबाज के अलावा आसिम रियाज, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा और उनके कई साथी कलाकार शामिल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें