फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने की तलाक की घोषणा, चार साल पहले रचाई थी रॉयल वेडिंग

Sat, 02 Oct 2021 04:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
आगे पोस्ट में सामंथा लिखती हैं, 'हम अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram
सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब दोनों के तलाक की खबर से सबकुछ साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं है।

4 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
कैसे उड़ी तलाक की खबर?
शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तभी से ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Samantha And Naga Chaitanya - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सामंथा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं नागा चैतन्य का पूरा नाम नागा चैतन्य अक्किनेनी है। वे तेलुगु सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें