बॉलीवुड के सितारों की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड पर रहता है। पागल फैन्स से लेकर भीड़ में परेशानी तक, सबसे बचाते हैं ये बॉडीगार्ड्स। ऐसे में इन सितारों का रवैया भी जानना जरूरी है। कुछ उन्हें परिवार का सदस्य मानते हैं तो कुछ के लिए वे इतने अहम नहीं होते। आइये आपको बॉलीवुड के टॉप 5 सितारों के बॉडीगार्ड्स के बारे में बताते हैं।
सलमान खान-शेरा
शेरा पिछले कई सालों से सलमान के साथ है। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक वेबसाइट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है।