फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर का मैसेज' के बाद एक और धमाका करने को तैयार सलमान, इस दिन लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर

Wed, 04 Oct 2023 11:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फैंस ने 'पठान' में सलमान को 'टाइगर' के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। चर्चा है कि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के हिस्से के रूप में शाहरुख खान भी 'टाइगर 3' में 'पठान' के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
27 सितंबर को यश चोपड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर आदित्य चोपड़ा और 'टाइगर 3' की टीम ने एक विशेष वीडियो लॉन्च किया, जिसे 'टाइगर का मैसेज' कहा गया। इस वीडियो के साथ ही 'टाइगर 3' का प्रचार भी शुरू हो चुका है। 'टाइगर का मैसेज' में सलमान को भारत के नाम एक संदेश भेजते हुए और कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगते हुए देखा गया। इस 'टाइगर का मैसेज' ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया, जिसके बाद अब फिल्म की टीम दर्शकों के सामने एक पावर-पैक ट्रेलर लाने पर काम कर रही है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर डेट की भी घोषणा हो गई है।

S
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टाइगर 3' की कहानी मजबूत है और अब जब 'टाइगर का मैसेज' दर्शकों तक अच्छी तरह पहुंच चुका है तो ट्रेलर पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा, ताकि 'टाइगर का मैसेज' ने जो बज बनाया है, उसे जारी रखा जा सके।

Vivek Agnihotri: नाना पाटेकर के साथ काम करने से डर रहे थे विवेक अग्निहोत्री, निर्देशक ने किया वजह का खुलासा

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वाईआरएफ दर्शकों को ट्रेलर के साथ 'टाइगर 3' की दुनिया और किरदारों से परिचित कराएगा। यश राज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर के रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। पहले ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा और फिर गाने लॉन्च किए जाएंगे, जैसा कि 'पठान' और 'जवान' के मामले में हुआ था।
Akshay Kumar: अक्षय ने 'मिशन रानीगंज' के रियल हीरो जसवंत सिंह को बताया विनम्र, साझा किए पहली बातचीत के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
Tiger Nageswara Rao: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का धांसू ट्रेलर जारी, पैसा वसूल एक्शन ने बढ़ाया उत्साह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें