फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'जवान' की सक्सेस इवेंट में देर से पहुंचने के लिए शाहरुख ने फैंस से मांगी माफी, बोले- माफ तो कर दोगे ना?

Wed, 04 Oct 2023 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने फैंस से माफी मांगी है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इवेंट में सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच फिल्म के कई सीन्स को दोबारा से रीक्रिएट किया था।

Gufi Paintal: अभिनय में आने से पहले सेना में भर्ती थे गूफी पेंटल, 'महाभारत' में शकुनी के रोल से मिली थी पहचान
विज्ञापन

3 of 5
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जवान' की सक्सेस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच किंग खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस से माफी मांग रहे हैं। दरअसल, किंग खान 'जवान' की सक्सेस इवेंट में लेट से पहुंचने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इवेंट में फैंस बेसब्री से शाहरुख का इंतजार कर रहे थे और ऐसे अभिनेता इवेंट में लेट पहुंचे।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी को मिला KKK13 का विनर? जानिए किस मजबूत कंटेस्टेंट ने अपने नाम की ट्रॉफी

4 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी देरी का कारण बताते हुए कहा, 'मैंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डेढ़ घंटे लेट हो गया तो एक आदमी ने पूरा लेख लिख दिया। उन्हें नहीं पता था कि पूरी टीम पूरे भारत से इकट्ठा हुई है और कुछ लोग दुबई से भी आये हैं। तो कहीं न कहीं किसी के देर से पहुंचने का एक कारण है।'

Jawan: करियर के शुरुआती दिनों में इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही थीं सान्या, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि एटली की फिल्म 'जवान' 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, 'फुकरे 3' की रिलीज के बाद जवान के कलेक्शन में काफी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें