सलमान खन, करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान और निर्माता करण जौहर के बीच मौजूदा समय में पैसों के लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से फिल्म के निर्माण में काफी देरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 'द बुल' का बजट काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से करण अभिनेता के साथ एक बैक-एंड डील के साथ साइन करना चाहते हैं। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान कथित तौर पर एडवांस फीस की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि करण फिल्म की वित्तीय संरचना का फिर से मूल्यांकन करने के लिए सलमान खान से थोड़ा और समय मांगा है।