सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सलमान खान के सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को उन अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल मिल गई है, जिन्होंने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। फिलहाल फोरेंसिक टीम द्वारा मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है।