निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है। फिल्म में अक्षय का अभिनय हमेशा की तरह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों भरी यह फिल्म न सिर्फ भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि विदेशी दर्शक भी फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार इस बात की गवाही दे रहा है।