फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए पांच हजार फूड पैकेट और फिल्म एडीटर वामन भोसले का निधन

Tue, 27 Apr 2021 09:13 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, वामन - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की स्थिति किसी से छिपी नही है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हर दिन लोग इससे अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में नही आई है। वहीं महामारी के इस दौर में लोग एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अब आगे आकर लोगों को तरह तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। अभी तक इस लिस्ट में सोनू सूद का नाम सबसे आगे था, लेकिन सलमान खान भी एक बार फिर मदद के लिए आगे आ गए हैं।

वीडियोः सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स में बटवाएं पांच हजार फूड पैकेट, खुद चखकर जांची खाने की क्वालिटी
विज्ञापन

2 of 5
Waman Bhonsale - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर फिल्म एडिटर वामन भोसले का निधन हो गया है। सोमवार यानी 26 अप्रैल को उन्होंने लंबी बीमारी के बाद मुंबई में गोरेगांव स्थित अपने घर में तड़के 4:00 बजे आखिरी सांस ली। वे 89 साल के थे।

दुखद: मशहूर फिल्म एडिटर वामन भोसले का निधन
विज्ञापन

3 of 5
93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
93वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी 93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल ऑस्कर में नोमाडलैंड फिल्म का जलवा दिखा है। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है।


Oscars 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म, 'द फादर' के लिए एंथनी हॉकिंस ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

4 of 5
कुमुद मिश्रा - फोटो : Twitter
देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन कोरोना अपना पैर तेजी से फैला रहा है और अब इसकी चपेट में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी आ गए हैं।


अभिनेता कुमुद मिश्रा हुए कोरोना संक्रमित, रीवा के अस्पताल में हैं भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं कुछ निजी संस्थान और एनजीओ जैसी संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड सेेलेब्स भी मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने यह पहल की है।


VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, भूखे होने पर की सूचना देने की अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें