साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार' घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। अमेरिका में प्रभास अभिनीत फिल्म का क्रेज चरम पर है। वहीं अब इस फिल्म ने पहले ही वीकएंड पर उत्तरी अमेरिकी बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रभास एकमात्र दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने अमेरिका में पांच मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।