सलीम खान के परिवार में खुशियों ने फिर से दस्तक दी है। सलीम खान के बेटे और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने रविवार को बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी रचाई।
विज्ञापन
2 of 5
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के मौके पर सलमान ने जमकर डांस किया। वहीं, इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अरबाज के बेटे अरहान गिटार बजाते दिखाई दे रहे हैं। अरहान अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। यह अरबाज की दूसरी शादी है।
विज्ञापन
3 of 5
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज और शूरा की शादी से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन अरहान और अरबाज का यह वीडियो लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना रहा है। अरहान का गिटार बजाता क्लिप फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। अतुल अरबाज की बहन अलवीरा खान के पति हैं।
4 of 5
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरहान ने बजाई गिटार, अरबाज ने भी शूट किया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में अरहान खुश होकर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, वहीं पापा अरबाज अपने मोबाइल में उस प्यारे से पल को कैद करते दिख रहे हैं। अतुल अग्निहोत्री के वीडियो पोस्ट करते ही लोग कमेंट सेक्शन में आकर पिता-बेटे की इस जोड़ी पर प्यार और आशीर्वाद लुटा रहे हैं। किसी ने लिखा है, 'अरबाज खूब खुश रहें'। एक और यूजर ने लिखा है, 'क्या कमाल की जोड़ी है, ईश्वर इन्हें खुशियां दें।'
'पटना शुक्ला' के सेट पर शूरा से मिले थे अरबाज
'दबंग' फिल्म के निर्माता और अभिनेता अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने मलाइका अरोड़ा से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज शूरा से 'पटना शुक्ला' फिल्म के सेट पर मिले थे और वहीं उन पर अपना दिल हार बैठे थे। शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं।