फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: खुद को इंडस्ट्री का 'चौथा खान' मानने लगे हैं सैफ! शाहरुख, सलमान और आमिर को लेकर कही ये बात

Sun, 03 Oct 2021 06:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान खुद को इंडस्ट्री के 'चौथे खान' के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री के 'तीन खान' के मुकाबले बाद में सफलता और लोकप्रियता मिली है। सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'खान' एक कॉमन सरनेम है। हम चारों एक-दूसरे से अलग हैं।

सलमान के बारे में कही ये बात
सैफ अली खान ने कहा कि सलमान खान अपने शुरुआती दिनों से ही सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा कि सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान के जिंदगी में उतार-चढ़ाव कुछ भी हो, उनका दिमाग एकदम अलग है। सैफ अली खान ने यह बात स्वीकार की कि अपने दम पर फिल्म को हिट कराने की क्षमता उनमें बाद में विकसित हुई। उन्होंने कहा, मुझे एक ऐसे शख्स के रूप में विकसित होने में वक्त लगा जो किसी फिल्म को अपने दम पर चलाने की क्षमता रखता हो।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान- रेस - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने शाहरुख खान को बताया 'महत्वकांक्षी'
सैफ अली खान ने शाहरुख खान को ‘बादशाह’ और 'महत्वकांक्षी अभिनेता’ बताया। उन्होंने कहा, शाहरुख खान के पास दुनिया को देखने का अपना नजरिया है। सैफ ने शाहरुख खान के इस नजरिये की तारीफ की और कहा कि वह उनके मुकाबले फिश-एन-चिप्स वाले शख्स की तरह हैं। सैफ अली खान ने शाहरुख खान को 'बादशाह' बताया। आपको बता दें कि सैफ और शाहरुख ने फिल्म ‘कल हो ना हो’ में साथ काम किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने कहा- भविष्य के बारे में सोचते हैं आमिर खान
सैफ अली खान ने आमिर खान की भी तारीफ की। उन्होंने आमिर खान के पास विजन बताया और कहा कि वो भविष्य के बारे में सोच सकते हैं। सैफ अली खान का कहना है कि आमिर खान बेहतरीन तरीके से अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। वो जो कहते हैं, मैं उसे पांच साल बाद समझ पाता हूं। सैफ ने कहा कि वो अपनी सफलता की तुलना अपने स्टारडम से नहीं करते हैं। 

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान का कहना है कि वो तीन खान के मुकाबले अलग हैं और उन्हें इस बात का गर्व है। उन्होंने कहा, मैंने अपना एक सम्मानित करियर बनाया है, जिसके लिए मुझे गर्व है। सैफ अली खान ने कहा कि शाहरुख, आमिर और सलमान को एक ही ब्रैकेट में होना चाहिए, क्योंकि वे सिनेमा की तिकड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने ये बातें यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कही। आपको बता दें कि हाल ही में सैफ की फिल्म  ‘भूत पुलिस’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला। इस फिल्म में सैफ ने लीड भूमिका निभाई है। वो इस वक्त ‘आदिपुरुष’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें