फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: साधना ने 20 साल तक जी तन्हाई की जिंदगी, इसलिए बंद किया फिल्मों में काम करना

Sun, 19 Sep 2021 08:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
साधना 60 साल के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका पूरा नाम साधना शिवदासानी था। वैसे तो साधना ने बतौर बाल कलाकार अपनी शुरुआत की थी। 1960 में उन्होंने लव इन शिमला में काम किया। साधना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी काफी मशहूर थीं। उनके नाम पर ही साधना कट बना था। बता दें धर्मेंद के साथ साधना एक फिल्म करने वाली थीं, लेकिन उनकी वो फिल्म बनते बनते रह गई। हालांकि धर्मेंद्र को इस बात का गम जरूर रहा कि उन्होंने धर्मेंद्र के साथ केवल एक फिल्म ही की।

इस वजह से करवाया था साधना कट

निर्देशक आरके नैय्यर के साथ काम करते-करते साधना उनके प्यार में पड़ गईं और 1966 में उन दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि आरके निर्देशक कहने पर ही साधना ने अपना हेयरस्टाइल बदला था। दरअसल उनका माथा बहुत अधिक चौड़ा था जिसकी वजह से निर्देशक ने उन्हें बालों से माथे को छुपाने की सलाह दी थी। हालांकि उनका वो हेयरस्टाइल दुनियाभर में मशहूर हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से देखें बुरे दिन

शादी के कुछ सालों तक तो साधना और आरके नैय्यर की शादी शुदा जिंदगी काफी अच्छी चली। लेकिन आरके नैय्यर की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब उनकी सभी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। हालांकि साधना ने अपनी शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। लेकिन पति के ऊपर कर्ज का बोझ देखते हुए साधना ने फिल्मों में वापसी की।
विज्ञापन

3 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
हमेशा के लिए छोड़ दिया फिल्म जगत

साधना फिल्मों में इस आस से वापस आईं थीं कि उन्हें पहले की तरह ही कई दमदार किरदार मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब शादी के बाद साधना ने फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उन्हें मां और बहन की भूमिकाओं के ऑफर आने लगे। जिसकी वजह से उन्होंने हमेशा के लिए ही फिल्म जगत छोड़ दिया। इस बात का खुलासा खुद साधना ने एक मीडिया बातचीत के दौरान किया था।

4 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
1995 में हुई पति की मौत

पहले से ही कर्जों की वजह से कई दुख झेल रही साधना पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब 1995 में उनके पति और निर्देशक आरके नैय्यर के इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पति के निधन के बाद साधना बिलकुल अकेली रह गईं। इस बीच साधना की सेहत बिगड़ी और उन्हें थायरॉयड हो गया। उनके चेहरे में काफी फर्क आया। जिसकी वजह से उन्होंने पब्लिकली बाहर आना-जाना बंद कर दिया। साधना अपने अंतिम दिनों में गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साधना शिवदासानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत में किसी ने नहीं की थी मदद  

जब साधना अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहीं थीं तो उस दौरान उनके साथ कोई नहीं था। दरअसल साधना की अपनी कोई संतान नहीं थीं। जिसकी वजह से अपनी सेहत और कानूनी मामलों को संभालना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था। उन्होंने फिल्म जगत के लोगों से भी मदद मांगी लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। पति के निधन के बाद वो 20 साल तक तन्हा जीं और साल 2015 में साधना का निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें