बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब भी एक साथ फिल्म में काम किया तो पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री का जबरदस्त जादू चला। दोनों ने फिल्म 'मोहब्बतें', 'देवदास' और 'जोश' में साथ काम किया था। वहीं पर्दे के पीछे भी ऐश्वर्या और शाहरुख की काफी अच्छी दोस्ती है। हालांकि कई बार काम के आगे दोस्ती भी फीकी पड़ जाती है। एक बार ऐसा हुआ था जब शाहरुख की वजह से ऐश्वर्या को करीब पांच फिल्मों से निकलवा दिया गया था और इस बात से शाहरुख और ऐश्वर्या की दोस्ती में भी दरार पड़ गई थी।
शाहरुख ने मांगी थी ऐश्वर्या से माफी
दरअसल सालों पहले सिमी गरेवाल ने अपने चैट शो में ऐश्वर्या से पूछा था कि, 'क्या सच में शाहरुख संग कई हिट फिल्म देने के बाद भी आपको कई फिल्मों से हटवा दिया गया था? इस पर ऐश्वर्या ने कहा था, 'मेरे पास इसका जवाब कैसे हो सकता है हां उस समय कुछ ऐसी फिल्मों की चर्चा थी जिन्हें हम साथ करने वाले थे लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मुझे उन फिल्मों से निकलवा दिया गया था। मुझे खुद भी नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ?