फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: '...तो इस घर से एक नहीं, दो लाशें उठेंगी' साधना से यह बोलकर भावुक हो गए थे आरके नैय्यर

Sat, 08 May 2021 02:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर के नैय्यर, साधना - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में ऐसी ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अभिनय से अपना हुनर तो साबित किया ही साथ ही अपने अनोखे स्टाइल से लोगों को दीवाना भी बना दिया। इसमें हिंदी सिनेमा की हिट हीरोइन साधना का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने अभिनय से हर किसी के दिल में जगह बना ली थीं। वो ऐसी अभिनेत्री थीं जो अपने हेयर स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर थीं। लोग आज भी साधना कट का नाम जानते हैं। साधना पर्दे पर हिट थीं, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। तो चलिए आज आपको बताते हैं साधना से जुड़ा एक किस्सा। 
विज्ञापन

2 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
साधना ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'लव इन शिमला' से की थी। लव इन शिमला फिल्म के निर्देशक आर के नैय्यर थे। इस फिल्म के दौरान ही साधना और नैय्यर एक दूसरे के करीब आ गए थे। इसके बाद जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी कर ली। साधना ने आगे और फिल्में की और इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बनीं।
विज्ञापन

3 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
एक तरफ साधना सुपरहिट अभिनेत्री बन चुकी थीं तो वहीं नैय्यर फिल्में बना रहे थे। हालांकि उनकी जिंदगी में एक बुरा दौर वो भी आया जब नैय्यर बिल्कुल टूट गए। आर के नैय्यर ने 'जिंदगी कितनी हसीन है' और 'आओ प्यार करें' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं। दोनो ही फिल्में बड़े बजट में तैयार की गईं, लेकिन पर्दे पर ये बुरी तरह फ्लॉप हुईं।

4 of 5
साधना और आर.के. नैयर - फोटो : Twitter
फिल्मों के फ्लॉप होते ही आर के नैय्यर और साधना पर कर्जा हो गया। नैय्यर परेशानी में रहने लगे और उन्हें अस्थमा हो गया।बताते हैं कि आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे आर के नैय्यर ने एक दिन साधना से कहा, 'तुमने हमेशा मेरा साथ दिया, मुझे प्यार दिया। अगर मेरी मौत हो गई तो सारा कर्जा तुम पर आ जाएगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media
पति के मुंह से ऐसी बातें सुनकर साधना हैरान हो गईं। उन्होंने कहा, 'आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं? क्या पता आपसे पहले मैं ही दुनिया से चली जाऊं? साधना के मुंह से मौत की बात सुनकर नैय्यर भावुक हो गए और कहा,  'अगर ऐसा हुआ तो इस घर से एक नहीं बल्कि दो लाशें उठेंगी'। कुछ समय बाद आर के नैय्यर इस दुनिया से चल बसे और साधना अकेली रह गईं। साधना ने अपना सारा जीवन संघर्ष में बिता दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें