फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः महामारी में महसूस कर रहे हैं तनाव? जानें संक्रमण से जूझ चुके इन सितारों का अनुभव

Sat, 08 May 2021 01:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विपुल रॉय, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना...अब सिर्फ एक वायरस का नाम नहीं बल्कि लोगों के लिए एक ऐसी आफत बन चुका है जिससे हर कोई जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता है। भारत में कोरोना के दस्तक देने से पहले की जिंदगी कुछ और थी, वहीं आज हर तरफ परेशानियां दिख रही हैं। क्या आम, क्या खास सभी इस बीमारी से अपनों को खो रहे हैं। हालांकि जहां लोग भारी मात्रा में संक्रमित हो रहे हैं तो वहीं ऐसे भी लोगों की संख्या कम नहीं है जो ठीक होकर घर जा रहे हों। ऐसे में हमें सिर्फ इस वायरस से ही नहीं बल्कि इसके साथ आ रही नकारात्मकता, तनाव और दुख से भी लड़ना है। इस बारे में कुछ सेलेब्स ने भी बताया कि महामारी के दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा रेड्डी

रेस गर्ल समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत में ही समीरा अपने पति और बच्चों के साथ गोवा के फार्महाउस में चली गई थीं। उन्होंने सभी तरह की सावधानिया बरतीं, लेकिन फिर भी उनके परिवार को कोरोना हो गया। समीरा ने बताया कि, 'कोरोना संक्रमित होने के 19वें दिन मेरा शरीर एकदम जवाब देने लगा था। मैं मानसिक और शारीरिक दोनो तौर से इस बीमारी से लड़ रही थी'।
विज्ञापन

3 of 8
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि, 'उनके बच्चे भी संक्रमित हो गए थे ऐसे में उन्हें रात भर नींद नहीं आती थी। हालांकि मैंने खुद को हताश नहीं होने दिया। मैंने अपने ठीक होने के पूरे समय में मजेदार कंटेंट बनाए और जानकारी इक्ट्ठा की ताकी लोगों को भी ढांढस बंधा सकूं। हालांकि तनाव दूर करना आसान नहीं था। एक दिन ऐसा भी आया जब मैं टूट गई और रोने लगी। फिर मैंने खुद को संभाला और मुझे यही समझ आया कि कभी भी हद से ज्यादा मजबूती दिखाना अच्छा नहीं होता, कभी कभी जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने देना चाहिए'।

4 of 8
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता त्रिपाठी

मशहूर अदाकारा श्वेता त्रिपाठी को फरवरी में कोरोना हुआ था। उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं शूटिंग कर रही थी जब मुझे एहसास हो गया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया'। अपने सबसे निराशा भरे पल के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि, 'मुझे आइसोलेशन में रहना बहुत ही खराब लगा'।
विज्ञापन

5 of 8
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने कहा कि, 'वैसे मुझे अकेले समय बिताना अच्छा लगता है लेकिन जब आप बिल्कुल कमरे से बाहर ना निकल सके और सिर्फ टीवी देखें या किताब पढ़ें क्योंकि कुछ और कर नहीं सकते तो ये बहुत बर्दाश्त से बाहर होने लगता है'। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन के चौथे दिन बहुत ही खराब लगा, लेकिन मुझे यही समझ आया कि खुद की काउंसलिंग करना बेहद जरूरी है'। श्वेता ने कहा कि, 'अब सभी को अपनी रक्षा खुद ही करनी है। बहुत से लोग आपकी मदद जरूर करेंगे, लेकिन आपके दिमाग की शांति ना भंग हो इसका ख्याल आपको खुद रखना है'।
विज्ञापन

6 of 8
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल रॉय

मशहूर टीवी अभिनेता विपुल रॉय ने भी अपना दर्द साझा किया। विपुल जो 1 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे उन्होंने बताया कि आइसोलेशन के दिन कैसे कटे। विपुल ने बताया कि, 'उन्हें भी बाकी लोगों की तरह लगा था कि वो साल 2020 में वो कोरोना से बच गए तो आगे अब उन्हें कुछ नहीं होगा। विपुल ने कहा कि, 'मुझे कोरोना हुआ और मेरे पूरा सिस्टम हिल गया। मेरा चेहरा पीला पड़ा गया था और शरीर में इतनी जान नहीं बची थी कि मैं अपने हाथ-पैर हिला सकूं'।
विज्ञापन

7 of 8
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल ने आगे कहा कि, 'ये एक कठिन समय था। मुझे डर था कि मेरे शरीर में जान कब आएगी। लोगों के मन में डर है, दुख है ये सारी भावनाएं एक साथ आ गई है। मुझे निगेटिव हुए एक महीने हो गए लेकिन शरीर में अभी भी ताकत नहीं है। मैं इससे उबरने की कोशिश कर रहा हूं'।
विज्ञापन

8 of 8
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Instagram
जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया ने कहा कि, 'जब मुझे कोरोना हुआ तो मुझे काफी हैरानी हुई क्योंकि मैंने सभी सावधानियां बरती थीं।मैं परिवार के साथ मुंबई छोडृकर गांव चली गई थी। मैंने पहसे से सचेत थी ,लेकिन फिर भी मुझे कोरोना हो गया। मेरे जीवन का सबसे कठिन समय वो था जब मैं घर पर अकेली थी। मुझे दिन रात यही चिंता होती थी कि मेरे बच्चे क्या कर रहे होंगे। मेरे बिना परिवार कैसे चल रहा होगा। मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मैं कब अपने पति और बच्चों को देख पाउंगी। उन्होंने बताया कि पति रितेश और दोस्तो की मदद से ही वो आइसोलेशन का कठिन समय काट पाईं'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें