सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की पुरानी और नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद सबा को इंटरनेट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।