फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: बुआ सबा ने साझा की सारा और इब्राहिम के बचपन की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Sun, 18 Jul 2021 11:48 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सबा अली खान-सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : Instagram
नवाब व टाइगर की उपाधि से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर के दो बच्चों सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी सबा अली खान ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। हालांकि, कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय देखा जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। सबा आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस कारण वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है।

इस बार सबा अली खान ने अपनी और सारा अली खान की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।  इस तस्वीर में सबा के गोद में सारा बैठी नजर आ रहीं हैं। दोनों ने सफेद टी-शर्ट और नीले रंग का बॉटम पहना हुआ है। तस्वीर साझा करते हुए सबा ने लिखा, 'मेरा दिल मेरी गोद में और उसका दिल टेडी बियर पर! मेरी जान ,मेरा सबसे यादगार लम्हा। बॉम्बे में मेरी भतीजी और भतीजे के साथ का समय।  
 
विज्ञापन

2 of 5
सबा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
इसके अलावा सबा ने इब्राहिम अली खान की एक बचपन की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में इब्राहिम बेहद क्यूट भी नजर आ रहे हैं। सबा केवल सारा और इब्राहिम ही नहीं बल्कि तैमूर अली खान की भी कई अनदेखी फोटोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही साथ सबा अपनी मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान, कुमाल खेमू, सैफ अली खान और करीना कपूर खान की भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान, सबा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
बीते दिनों सबा अली खान ने फैसला लिया कि वो सारा के बचपन की तस्वीरें शेयर नहीं करेंगी। दरअसल बीते दिनों सबा अली खान ने सारा अली खान के बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। लेकिन सारा की इस तस्वीर को उनके किसी फैनपेज में सबा के अकाउंट से चुरा लिया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया। इस बात से सबा नाराज हो गईं।

4 of 5
सबा पटौदी, सारा अली खान - फोटो : Instagram
साथ ही उस पेज ने फोटो में लगा सबा का वॉटरमार्क हटाकर खुद का वॉटरमार्क लगा दिया। सबा को ये बात जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने फैसला ले लिया कि वो सारा की फोटोज शेयर नहीं करेंगी। सबा ने इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पेज पर शेयर की गई तस्वीर को शेयर किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबा अली खान
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने पेज के वॉटरमार्क को एरो की मदद से हाईलाइट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी तस्वीर इस्तेमाल करने का बहुत खराब तरीका है, जिसे दूसरे अकाउंट से दिखाया गया है। मैं भविष्य में सारा के बचपन की तस्वीरें शेयर नहीं करूंगी। मैं इसे वापस लेने की मांग करती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें