फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya: कल होगी 'भेड़िया' से पहली मुलाकात, वरुण धवन और कृति सेनन ने साझा किया वीडियो

Wed, 24 Nov 2021 03:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भेडिया - फोटो : Instagram
हॉरर फिल्में बनाने के मामले में बॉलीवुड अक्सर पीछे रह जाता है। जहां एक तरफ रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर, इमोशनल और कॉमेडी फिल्में खूब कमाई करती हैं तो एक दो हॉरर फिल्मों को छोड़कर बाकी सभी फिल्में डब्बा बंद हो जाती हैं। हालांकि स्त्री फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर जब दर्शकों के सामने पेश किया गया तो दर्शकों को यह कहानी बहुत पसंद आई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म में लोगों को डर भी लगा और हंसी भी आई।

कल आएगा भेड़िया का फर्स्ट लुक

इसके बाद राजकुमार और जान्हवी कपूर की फिल्म रुही को भी दर्शकों ने पसंद किया। ऐसे में एक और नई फिल्म इस लिस्ट में जुड़ने वाली है। वरुण धवन और कृति सेनन बहुत जल्द फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के फर्स्ट लुक की घोषणा वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम से की है। इसका फर्स्ट लुक कल 25 नवंबर को सामने आएगा।


विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण और कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- कल होगी भेड़िया से पहली मुलाकात। जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी भेड़िया के ईर्द-गिर्द घूमती होगी। वरुण धवन कॉमेडी जॉनर में काफी पसंद किए जाते हैं और कृति सेनन भी मिमी के बाद सफल हो गई हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखाने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वरुण और कति फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। भेड़िया की बात करें को इसके विजुअल इफेक्ट को दमदार बनाने की कोशिश की जा रही है इसलिए जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। खबरों की मानें तो इसमें ऐसे विजुअल इफेक्ट डालने की तैयारी है जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए है ऐसे में थिएटर में दर्शकों को अलग ही तरह का आनंद आने वाला है।

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आए थे।इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। हालांकि फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। डेविड धवन की यह फिल्म दर्शकों ने सिरे से नकार दी थी। अब वह बहुत जल्द 'जुग जुग जियो' में भी नजर आने वाले हैं और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : instagram/sukritigrover
कृति सेनन हाल ही में 'हम दो हमारे दो' में नजर आई थीं। हालांकि राजकुमार राव के साथ कति की जोड़ी तो दर्शकों को अच्छी लगी लेकिन फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। यह फिल्म फ्लॉप है। मिमी में कृति को काफी पसंद किया गया था अब वह वरुण के साथ भेड़िया  में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें