फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spotted: दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में दिखे आलिया और रणवीर, एक झलक पाने को पागल हुए फैंस

Sat, 20 Nov 2021 12:45 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाजपत नगर मार्केट में दिखीं आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों सेलिब्रिटीज और निर्देशक करण जौहर बीते दिनों लाजपत नगर मार्केट पहुंचे। तीनों को एक साथ लाजपत नगर जैसी सार्वजनिक जगह पर देख फैंस खुशी से पागल हो उठे। लोग आवाज लगाकर और हाथ हिलाकर तीनों का स्वागत कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
लाजपत नगर में दिखे करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ ही देर में आलिया, करण और रणवीर मार्केट से निकल गए लेकिन इसी बीच उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस में होड़ मची रही। बता दें कि अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कुछ सीन्स की शूटिंग दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में की जानी है। इसी वजह से तीनों लोग मार्केट पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
फैंस को इस कदर उत्साहित देख तीनों सेलिब्रिटीज ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान तीनों लोग ऊपर से नीचे तक गर्म ऊनी कपड़ों में ढंके नजर आए। 

4 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
लाजपत नगर मार्केट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और लाजपत नगर मार्केट में आलिया-रणवीर के दिखने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media
मालूम हो कि अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इससे पहले गली बॉय में रणवीर और आलिया की जोड़ी ने कमाल किया था, जिसके कारण इस फिल्म में भी लोंगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें