20 नवंबर 1980 को जन्मीं त्रिवेंद्रम में जन्मीं शालिनी कुमार ने दक्षिण भारत सिनेमा में खूब नाम कमाया है। शालिना का करियर और उनकी अजीत कुमार संग उनकी प्रेम कहानी दोनों ही बेहद शानदार रही है। शालिनी ने फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंड्री, आदर्श विद्यालय से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। वहीं अन्नामलाई विश्वविद्यालय से उन्होंने अपने कॉलेज की डिग्री ली। सुपरस्टार मोहनलाल के साथ महज 3 साल की उम्र में उन्होंने एंटे ममत्तिक्कुट्टियामक्कू में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का केरल राज्य पुरस्कार मिला था।
ऐसे शुरू हुई थी शालिनी और अजीत की प्रेम कहानी
एक बाल कलाकार के तौर पर उनका करियर बेहद सफल रहा। उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद शालिनी ने कई सालों का ब्रेक लिया और रोमांटिक फिल्म अनियाथी प्रवु में लीड रोल में उन्होंने पर्दे पर वापसी की। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। ऐसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अजीत कुमार के करीब आ गई और दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई।