प्रभा अत्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका को उस वक्त दिल का दौड़ा पड़ा, जब वे पुणे स्थित अपने आवास पर सो रही थीं। तकलीफ महसूस होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रभा अत्रे के परिवार के कुछ करीबी सदस्य विदेश में रहते हैं। परिवारीजनों के आने के बाद गायिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।