शरद केलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शरद केलकर ने प्रभास की आवाज बन लोकप्रियता हासिल करने को लेकर कहा, 'मैं बचपन से ही हकलाता था। जब तक मैंने अभिनय करना शुरू नहीं किया तब तक मैं हकलाता था। मैंने कभी अभिनेता बनने का सपना नहीं देखा था, वॉयस आर्टिस्ट बनना तो दूर की बात है।' शरद कहते हैं उन्हें अच्छा लगता है कि 'बाहुबली' और 'सलार' में प्रभास के किरदारों के लिए डब करने के बाद उनकी आवाज की एक अलग फैन फॉलोइंग है। शरद ने 'आदिपुरुष' के हिंदी संस्करण में भी प्रभास के लिए डबिंग की।