फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि: 'हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं...' पढ़िए राजकुमार के 12 शानदार डायलॉग्स

Sat, 03 Jul 2021 11:15 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'जानी', ये सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि ये अंदाज है जिसको राजकुमार ने इस तरह से बोला कि गली के बच्चे-बच्चे की ज़ुबां पर यूं चढ़ा कि अब तक नहीं उतरा। बॉलीवुड को अपनी डायलॉग डिलीवरी से कायल करने वाले राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 3 जुलाई 1996 को केवल 70 वर्ष की उम्र में राज कुमार दुनिया को अलविदा कह गए थे। राजकुमार का फिल्मों में आने का किस्सा बेहद दिलचस्प है। राजकुमार फिल्मों में आने से पहले सब इंस्पेक्टर थे और मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में तैनात थे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने मे कार्यरत थे वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगो का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे आये हुये थे। वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म 'शाही बाजार' में अभिनेता के रूप में काम करने की पेशकश की। बस फिर क्या था हिंदी सिनेमा को राजकुमार मिले और दर्शकों को बेहतरीन अभिनेता।

बेबाक अंदाज, फिल्में और डायलॉग्स
राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। जानी...हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी और वह वक्त भी हमारा होगा...इस डायलॉग को सुनते ही आपके जहन में राजकुमार के शानदार डायलॉग्स याद आ जाते होंगे। पढ़िए राजकुमार के वो सुपरहिट डायलॉग्स जो हिंदी सिनेमा में हमेशा के लिए अमर हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
राजकुमार
हम आंखों से सुरमा नहीं चुराते। हम आंखें ही चुरा लेते हैं।- तिरंगा

इस दुनिया के तुम पहले और आखिरी बदनसीब कमीने होगे, जिसकी न तो अर्थी उठेगी ओर न किसी के कंधे का सहारा, सीधे चिता जलेगी।- मरते दम तक
विज्ञापन

3 of 7
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी जुबान भी हमारी गोली की तरह है। दुश्मन से सीधी बात करती है। - 'तिरंगा'

हम कुत्तों से बात नहीं करते- मरते दम तक

4 of 7
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल का इश्क जन्मों का रोग नही है, वक्ती नशा है, शाम को होता है, सुबह उतर जाता है।- बेताज बादशाह

हम तुम्हें वह मौत देंगे जो न तो किसी कानून की किताब में लिखी होगी और न ही किसी मुजरिम ने सोची होगी। - 'तिरंगा'
विज्ञापन

5 of 7
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
जानी...हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी और वह वक्त भी हमारा होगा। - सौदागर

हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना है जमाने से हम नहीं- बुलंदी
विज्ञापन

6 of 7
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शेर को सांप और बिच्छू काटा नहीं करते.. दूर ही दूर से रेंगते हुए निकल जाते हैं- सौदागर 

ना तलवार की धार से ना गोलियों की बौछार से बंदा डरता है तो सिर्फ परवर दिगार से- तिरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
जिसके दालान में चंदन का ताड़ होगा वहां तो सांपों का आना-जाना लगा ही रहेगा।– बेताज बादशाह 

बाजार के किसी सड़क छाप दर्जी को बुलाकर उसे अपने कफन का नाप दे दो।- मरते दम तक

जब भी बॉलीवुड में शानदार डायलॉग बोलने वाले स्टार का जिक्र होगा, तो उसमें एक्टर राजकुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। अपने यूनिक डायलॉग बोलने के अंदाज के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राज कुमार को आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें