फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जानी आज पहना लो हार, जब वाकई जाएंगे तो पता भी नहीं चलेगा' और फिर कैंसर से जूझते हुए हो गई राजकुमार की मौत

Sat, 03 Jul 2021 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में जानी के नाम से मशहूर राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। राजकुमार का आज ही के दिन 1996 में निधन हो गया था। राजकुमार वो एक्टर थे जो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक राजा की तरह पूरे रुबाब से जीये।

बेबाक थे राजकुमार
हिंदी सिनेमा में राजकुमार का नाम एक बेबाक एक्टर के तौर पर लिया जाता है। राजकुमार पर्दे पर जितने बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। राजकुमार आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े कई किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। कभी उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का मजाक उड़ाया तो कभी धर्मेंद्र को बंदर कहकर बुलाया। राजकुमार जिंदादिल इंसान थे और आज हम आपको उनकी इसी जिंदादिली का एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राज कुमार - फोटो : Twitter
राजकुमार साहब बात करते हुए भी अपना स्टाइल नहीं छोड़ते थे। ये बात तो सभी जानते हैं कि उनकी मौत गले के कैंसर से हुई। बहुत हैरानी की बात है कि राजकुमार ने खुद को कैंसर होने वाली बात बहुत लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में सबसे छिपाकर रखी। मीडिया में इस बात का तमाशा न बने इसलिए ये बात सिर्फ राजकुमार और उनके बेटे पुरु ही जानते थे। लेकिन जब दिलीप कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने राजकुमार को सांत्वना देने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
राज कुमार, दिलीप कुमार - फोटो : Twitter
दिलीप कुमार जब उनकी तबीयत पूछने के लिए उनके घर गए। जैसे ही दिलीप कुमार ने राजकुमार की बीमारी पर अफसोस जताया। इस पर राजकुमार ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा- जानी! हम राजकुमार हैं...हमें सर्दी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी थोड़े ही होगी। हमें कैंसर हुआ है, कैंसर। मौत के करीब राजकुमार का ये अंदाज दिलीप कुमार को गमगीन कर गया और वह उल्टे पैर घर लौट आए।

4 of 6
राज कुमार
मौत की दहलीज पर खड़े राजकुमार के चेहरे पर अंतिम समय तक भी वही रौब रहा जो उन्होंने पूरी जिंदगी रखा। जब भी बॉलीवुड में शानदार डायलॉग बोलने वाले स्टार का जिक्र होगा, तो उसमें एक्टर राजकुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। अपने यूनिक डायलॉग बोलने के अंदाज के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राज कुमार को आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
raajkumar
'मरते दम तक' की शूटिंग के दौरान जब राजकुमार के शरीर पर फूल माला चढ़ाई गई तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाजा में कहा था- 'जानी आज पहना लो हार, जब वाकई जाएंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा' और ऐसा हुआ भी। कैंसर से जूझ रहे राजकुमार एक दिन अचानक ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
raajkumar
कहा जाता है राजकुमार को असल जिंदगी में समझ पाना बहुत मुश्किल था। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि तिरंगा फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने राजकुमार के साथ काफी समय बिताया था। जिससे उन्हें मालूम हुआ कि वे दिल के बहुत अच्छे थे। बस लोग उन्हें समझ नहीं पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें