फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड- बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, जानिए कैसे पड़े सिनेमाओं के नाम

Sat, 10 Oct 2020 06:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कैसे पड़े सिनेमाओं के नाम - फोटो : फाइल फोटो
हिंदी सिनेमा का 100 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास है। जिस तरह से भारत विविध भाषाओं का देश है। उसी प्रकार भारतीय सिनेमा भी विविध भाषाओं के सिनेमा के रूप में इतने वर्षों में उभरा है। हिंदी सिनेमा को 'बॉलीवुड' भी कहा जाता है। उसी प्रकार हर भाषा के सिनेमा को राज्यवार अलग किया गया है। लेकिन विविध रूप के इस सिनेमा में एक चीज आम है, ये है 'वुड' शब्द का प्रयोग। हम किसी भी भाषा का सिनेमा क्यों ना देख लें उसके नाम में 'वुड' हमेशा ही होता है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है और इसकी शुरुआत कहां से हुई?

हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री के नाम में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। हॉलीवुड नाम की शुरुआत एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। इसलिए उन्हें 'हॉलीवुड का पिता' कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह थी जिसे लॉस एंजेलिस शहर में विलय कर दिया गया था। इसी शहर के नाम पर अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड रखा गया और इसी तर्ज पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नाम भी रखा गया। आपको बताते हैं भारतीय सिनेमा में किस भाषा के सिनेमा का नाम क्या है और क्यों...
विज्ञापन

2 of 11
बॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड
हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ बॉम्बे (मुंबई) को कहा जाता है और इसलिए ही हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री का नया नाम 'बॉलीवुड' पड़ा। बॉलीवुड हालांकि अब इतना आगे बढ़ चुका है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी इसकी फिल्में दिखाई जाने लगी हैं और विदेशों में भी बॉलीवुड की कई फिल्में बेहतरीन कमाई करती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
टॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
टॉलीवुड
'टॉलीवुड' तेलुगु सिनेमा को कहा जाता है, वहीं इसके पहले इसे वेस्ट बंगाल यानी बंगाली सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता था। इसका नाम भी कोलकाता की टॉलीगंज नाम की एक जगह के आधार पर पड़ा है। हालांकि अब तेलुगु सिनेमा ज्यादा पॉपुलर हो गया है, ऐसे में अब 'टॉलीवुड' का इस्तेमाल तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया जाता है।

4 of 11
कॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
कॉलीवुड
यह नाम तमिल सिनेमा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका आधार भी तमिलनाडु के कोडम्बकम से लिया गया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।
विज्ञापन

5 of 11
मॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
मॉलीवुड
मॉलीवुड मलयालम फिल्मों के लिए इस्तेमाल होता है। केरल के मालुस नामक जगह के आधार पर मलयालम भाषा की फिल्मों को मॉलीवुड कहा जाता है।
विज्ञापन

6 of 11
सेंडलवुड - फोटो : फाइल फोटो
सेंडलवुड
यह नाम कन्नड़ फिल्मों के लिए इस्तेमाल होता है। कर्नाटक की कन्नड़ फिल्मों के लिए सेंडलवुड नाम यहां की फिल्म इंडस्ट्री का नाम है।
विज्ञापन

7 of 11
लॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
लॉलीवुड
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत 1903 से हो चुकी थी। लेकिन भारत के बंटवारे के बाद अब पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लाहौर के आधार पर लॉलीवुड कहलाने लगी। उसके पहले पाकिस्तान जब बना नहीं था तब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहचान और पहुंच बहुत बड़ी थी।

8 of 11
पॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
पॉलीवुड
पॉलीवुड कहलाती है पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों जगह ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री इसी नाम से कहलाई जाती है। पंजाबी सिनेमा का क्रेज भारत में कुछ समय पहले ही बढ़ा है। पॉलीवुड भी अपनी फिल्में और मजेदार कहानी से पूरे देश में फैल रहे हैं और इनकी कमाई भी जबर्दस्त चल रही है।

9 of 11
छॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
छॉलीवुड
छॉलीवुड भी अहम फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होती है। सिर्फ छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को छॉलीवुड कहा जाता है। इसकी अपनी भाषा छत्तीसगढ़ी होती है। पहले मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ 2000 में यह छत्तीसगढ़ के नाम से ही एक अलग प्रदेश बन गया और तभी से शुरुआत हुई छॉलीवुड की।

10 of 11
ऑलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
ऑलीवुड
ओडिशा की ओड़िया भाषा की फिल्म इंडस्ट्री का नाम है ऑलीवुड। याद दिला दें कि ये सभी नाम अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के नाम 'हॉलीवुड' के 'वुड' से ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
गॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
गॉलीवुड
गुजराती फिल्म इंडस्ट्री को गॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। क्योकि यहां की भाषा गुजराती है इसलिए इस इंडस्ट्री का नाम भी गॉलीवुड रखा गया है। 

पढ़ें: रितेश देशमुख ने बताई नॉनवेज छोड़ने की वजह, पिता को याद कर हुए भावुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें