अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' साल 2012 की सबसे चर्चित फिल्म थी। इस फिल्म के दोनों पार्ट को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा। इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी, जिसकी लिस्ट काफी लंबी है। इस फिल्म से पंकज त्रिपाठी को भी बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म पंकज ने एक खूंखार कसाई सुल्तान कुरेशी की भूमिका निभाई थी। पंकज की इस भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया आलम यह रहा कि वास्तविक जीवन के गैंगस्टरों ने उनसे संपर्क करने लगे थे। हाल ही में पंकज ने एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया।