भोजपुरी सिनेमा के सितारे दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। वो फिल्मों से तो नाम कमाते ही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। भोजपुरी फिल्मों में लोगों को एक अलग अपनापन नजर आता है और उनके गाने भी लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। एक्टिंग, सिंगिंग और डांस में भोजपुरी सितारे किसी से कम नहीं है। बहुत से सितारे ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया है और खूब नाम भी कमाया है। उनकी परफॉरमेंस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी पसंद की गई। यहां तक की इन सितारों ने बिग बॉस जैसे शो में हिस्सा भी लिया और अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी सितारों के बारे में जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कमाया है जबरदस्त नाम।
विनय आनंद
विनय आनंद भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'लो मैं आ गया' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'सौतेला', 'जहां जाएगा हमें पाइगा', 'मुलाकात', 'दिल ने फिर याद किया', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया' में काम किया। विनय ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।