अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। निखिल जैन से शादी को अवैध बताने और फिर प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत सुर्खियों में आ गई थीं। इसी साल वो मां बनीं है 26 अगस्त को उन्होंने बेटे ईशान को जन्म दिया। इसके साथ ही उनकी बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता संग अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती है।
नुसरत ने रचा ली है यश दासगुप्ता संग शादी
नुसरत जहां ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिससे ये पता चल रहा है कि उन्होंने यशदास गुप्ता से शादी कर ली है। नुसरत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आती है। अब नुसरत और यश की ये तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों ने शादी रचा ली है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी की कोई जानकारी नहीं दी है।