शाहरुख खान-रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने हाल ही में शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए दोनों सितारों के एटीड्यूड की तारीफ की। रवि किशन ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि 1996 में आई फिल्म 'आर्मी' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने बुखार में होने के बावजूद शूटिंग की थी। रवि किशन ने बताया, 'शाहरुख खान को 103 डिग्री फीवर था। उस बुखार में भी वह सेट पर आए और शूटिंग की। फिल्म में उनका कोई बड़ा रोल भी नहीं था। उनकी सिर्फ कैमियो भूमिका था। इसके बाद भी उन्होंने पूरी कमिटमेंट के साथ शूट देखा। उनकी आंखों में 'करो या मरो' वाला एटीड्यूट था'।