फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: रणवीर ने की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की समीक्षा, फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

Wed, 31 Jul 2024 02:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम- रणवीर सिंह
डेडपूल एंड वूल्वरिन का जादू आम दर्शकों के साथ फिल्मों सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई कलाकार इस फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं। इस सूची में अब रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। 
Ulajh: 'उलझ' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे आदिल, श्रीदेवी के साथ भी कर चुके हैं काम, बताई दोनों में समानता
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
हाल ही में रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से डेडपूल एंड वूल्वरिन की समीक्षा की। उन्होंने फिल्म के एक दृश्य साझा किया। साथ ही, अभिनेता ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे "संपूर्ण सिनेमा" बता डाला। अपनी पोस्ट को उन्होंने बॉलीवुड टच देते हुए क्लासिक गाना हमको तो यारी से मतलब है अटैच करते हुए फिल्म को दोनों सितारों को भी टैग किया।
विज्ञापन

3 of 5
रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन की रिलीज से पहले मार्वल इंडिया के इंस्टाग्राम पर जारी एक इंटरव्यू में अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किसके साथ काम करना चाहेंगे, तो रयान ने कहा, "मुझे नहीं पता, लेकिन रणवीर सिंह कमाल के हैं। उन्होंने डेडपूल की आवाज दी है। वह बहुत मजाकिया हैं।"

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण , करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
Krishan Kumar: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, मैच फिक्सिंग केस में है नाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह-आदित्य धर की फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialjiostudios
इस फिल्म के अलावा रणवीर ने हाल ही में अपनी एक नई फिल्म का भी एलान किया है। इसका निर्देशन आदित्य धर करेंगे। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी हैं। 
Pushpa 2: फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक! वीडियो देखकर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हुए उत्साहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें