फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे जुनैद के साथ 'महाराज' की सफलता का मनाया जश्न, चर्चा में आई अनदेखी तस्वीर

Wed, 31 Jul 2024 01:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाराज सक्सेस पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@tanuj.garg
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म महाराज के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए हैं। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ ने भी अहम भूमिका निभाई है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रशंसकों के साथ ज्यादातर समीक्षकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 
Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर
विज्ञापन

2 of 5
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को मिले प्यार के बाद जुनैद अपने आगामी प्रोजेक्ट पर व्यस्त हो गए, लेकिन उनके पिता आमिर खान ने बेटे की इस शानदार शुरुआत का जश्न मनाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने की एक अनदेखी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Ulajh: 'उलझ' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे आदिल, श्रीदेवी के साथ भी कर चुके हैं काम, बताई दोनों में समानता
विज्ञापन

3 of 5
महाराज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तस्वीर में आमिर खान, जुनैद खान, जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और महाराज के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा मुस्कुराते हुए सेल्फी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की सफलता से सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है।

 

4 of 5
महाराज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो जुनैद खान जल्द ही साई पल्लवी के साथ रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम 'एक दिन' बताया जा रहा है। टीम ने इस साल मार्च में इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा, जुनैद खान बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं। दोनों ने पिछले महीने दिल्ली में अपनी रोमांटिक फिल्म की शूटिंग कथित तौर पर शुरू कर दी है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिट तमिल फिल्म 'लव टुडे' का आधिकारिक रूपांतरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, आमिर खान की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद से वह अभिनय की दुनिया से दूर चल रहे हैं। अभिनेता जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं। इसका निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में उनके साथ जनेलिया देशमुख भी हैं। 
Kalki 2898 AD Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास, अब तक छाप डाले इतने नोट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें