संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
इस धमाकेदार ड्रामा की कहानी भारतीय खुफिया एजेंसियों के स्वर्णिम युग की वास्तविक घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जो रॉ के उदय के साथ मेल खाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर अभिनेता वास्तविक जीवन के खुफिया अधिकारियों के किरदारों को प्रामाणिक रूप से निभाने के लिए कठोर लुक टेस्ट से गुजरा है। इससे पहले फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई थी कि रणवीर आदित्य धर के साथ जासूसी की दुनिया में कदम रखने को लेकर रोमांचित हैं। संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भारतीय खुफिया एजेंसी का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।