फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की धांसू शुरुआत, बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी ने की इतनी कमाई

Sat, 27 Jul 2024 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े पर्दे पर इन दिनों कई फिल्में लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। इस शुक्रवार (26 जुलाई) को हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन रिलीज हुई है। भारतीय फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। पहले दिन फिल्म को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, कल्कि 2898 एडी अब भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इसके अलावा बैड न्यूज भी थिएटर्स में प्रदर्शित हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन 
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्विन में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों सितारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के एक्शन से लेकर इसकी कहानी तक को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एडवांस बुकिंग में ही यह अंदाजा लग गया था कि फिल्म पहले दिन धांसू कमाई करने वाली है। इस फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की है। लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।

4 of 6
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज की रफ्तार पहले ही हफ्ते में धीमी पड़ चुकी है। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं। जमकर प्रचार के बावजूद इस फिल्म ने अपने पहले सात दिन में महज 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 43.01 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा
अक्षय कुमार की सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। यह फिल्म कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने महज 19 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 22.74 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अब भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है, फिर भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार धीमी हो चुकी है। 30वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 624.95 करोड़ रुपये हो गई है।
Mr Bachchan Teaser: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' का टीजर तैयार, निर्देशक हरीश शंकर बोले- यादगार होने वाला है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें