रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साल 2018 में परदे पर और परदे के बाहर दोनों जगह सुपरहिट रही। अब इस साल यानी 2019 में भी कई नई जोडि़यां बनने वाली हैं । बस फर्क इतना है कि ये जोडि़यां रियल नहीं रील होंगी । खास बात ये है कि सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार ये जोडि़यां साथ में नजर आएंगी । एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिनमें नए साल की सात दिलचस्प जोड़ियां बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
ranveer alia
रणवीर सिंह- आलिया भट्ट (गली बॉय)
साल 2019 की पहली धमाकेदार जोड़ी बनने जा रही है फिल्म गली बॉय से। इसका पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ दिखेंगे। फिल्म को ज़ोया अखतर निर्देशित कर रही हैं। वैलेंटाइंस डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिस उर्फ डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नेज़ी के जीवन की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
3 of 8
kartik kriti
कार्तिक आर्यन-कृति सैनन (लुक्काछिपी)
साल 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी से 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुके कार्तिक आर्यन की लीग नए साल में बदल रही है। उनकी जोड़ी दिखेगी एक मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म लुक्काछिपी मे। फिल्म की कहानी मथुरा की है और कार्तिक इसमें बने हैं एक टीवी रिपोर्टर जो एक लड़की के प्यार में पागल हो जाता है। फिल्म के निर्देशक हैं लक्ष्मण उतेकर।
4 of 8
sonam dulquer
सोनम कपूर – दुलकीर सलमान (द जोया फैक्टर)
इस साल सोनम कपूर साउथ के हिट एक्टर दुलकीर सलमान के साथ फिल्म द ज़ोया फैक्टर में नज़र आएंगी। फिल्म को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और इसकी कहानी अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर आधारित है। 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में जोया सिंह सोलंकी यानी सोनम कपूर विज्ञापन कंपनी में काम करने वाली लड़की है और दुलकीर सलमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा बने हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ananya pandey
टाइगर श्रॉफ – अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)
2012 में आई स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर की सीक्वल यानी स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर 2 में इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या नज़र आएंगी। 10 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं और फिल्म की कहानी एक बार फिर कैंपस के प्रेम त्रिकोण पर ही आधारित है।
विज्ञापन
6 of 8
shahid kiara
शाहिद कपूर – किआरा आडवाणी (कबीर सिंह)
चार साल पहले फिल्म फगली से डेब्यू करने वाली किआरा आडवाणी ने पिछले साल नेटफ्लिक्स ओरीजनल लस्ट स्टोरीज में सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी। अब इस साल वह शाहिद कपूर के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं। फिल्म का नाम है कबीर सिंह और ये साउथ की बीते साल की हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। संदीप वांगा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
7 of 8
Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत- संजना सांघी (किज्जी और मैनी)
बड़े परदे पर अपने एक्टिंग के टैलेंट से जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस साल संजना सांघी के साथ फिल्म किज़्जी और मैनी में दर्शकों को नज़र आएंगे। संजना सांघी की इस डेब्यू फिल्म को मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जॉन ग्रीन की लिखी किताब "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" पर बेस्ड होगी, जिसपर 2014 में इसी नाम से एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।
और, साल के आखिर में परदे पर उतरेगी वो जोड़ी जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है यानी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी। अयान मुखर्जी इस फिल्म की कहानी पर छह साल से काम करते रहे हैं, फिल्म की शूटिंग करीब करीब पूरी होने को है और प्रोड्यूसर करण जौहर इसे साल 2019 में क्रिसमस के करीब रिलीज करने की तैयारी में हैं।