बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन को लेकर नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह शाहरुख व आमिर के साथ रोमांटिक सीन्स की शूटिंग को लेकर नर्वस थी, क्योंकि उन्हें कयामत से कयामत तक और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देखने के बाद इन दोनों ही अभिनेताओं पर क्रश हो गया था।