रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा चोपड़ा 9 दिसंबर को अपना 8वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां यशराज स्टूडियो पहुंचीं। मेहमानों में फिल्म निर्माता करण जौहर, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, नेहा धूपिया, नील नितिन मुकेश और शिल्पा शेट्टी जैसे कई सितारे शामिल थे।