फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर रणदीप के ट्वीट और 'पीएम मोदी' का ट्रेलर डिलीट होने से लेकर ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Wed, 17 Apr 2019 06:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
कंगना-आलिया विवाद में कुदे रणदीप हु्ड्डा
बॉलीवुड एक्टर्स कंगना रनौत और आलिया भट्ट के विवाद में अब एक्टर रणदीप हुड्डा भी कुद गए हैं। रणदीप ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद शानदार एक्ट्रेस बताया है तो वहीं कंगना को उन्होंने काम चलाऊ एक्ट्रेस बोल दिया है। रणदीप ने ये बात ट्वीट के जरिए कही है। रणदीप के इस ट्वीट के बाद कंगना की बहन ने भी बीच में आकर अपनी बहन का बचाव किया तो वहीं उसके बाद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी। रणदीप के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है।  
विज्ञापन

2 of 5
Jabariya Jodi - फोटो : file photo
'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग खत्म,सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मजेदार वीडियो शेयर कर दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले रिलीज कर दिया गया था। अब 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है। खबरों की मानें तो 'जबरिया जोड़ी' फिल्म दूल्हे के अपहरण पर आधारित है। इस फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
पद्मावत से भी ज्यादा हुए बुरा हाल- 'पीएम नरेंद्र मोदी' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह
इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' काफी चर्चा में है। इस फिल्म के मेकर्स जहां इसको समय से पहले रिलीज करने की बात कर रहे थे, वहीं अब फिल्म को रिलीज डेट मिलनी मुश्किल हो गयी है। इस चीज को लेकर अब 'पीएम नरेंद्र मोदी' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने कहा है कि उनका हाल पद्मावत के मेकर्स से ज्यादा बुरा हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि',बहुत ज्यादा ह्यूमिलेशन और बहुत ज्यादा तनाव मिला है। पद्मावत के वक्त भी इतना तनाव नहीं हुआ होगा।'

4 of 5
khushi kapoor - फोटो : file photo
फैंस के सेल्फी लेने पर परेशान हुईं जाह्नवी की बहन खुशी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खुशी अपने दोस्तों के साथ लंच पर गई हुई थीं। इस दौरान मीडिया ने उनकी तस्वीरें भी खिंची, लेकिन उस समय खुशी काफी परेशानी मेहसूस करने लगी जब कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी खींचने की कोशिश करने लगे। खबरों की मानें तो खुशी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट के बाद यूट्यूब से भी हटा ट्रेलर
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए इसकी रिलीज पर रोल लगा रखी है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करे रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पीएम मोदी की बायोपिक का ट्रेलर यूट्यूब सहित हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें