फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में आते ही इस भोजपुरी एक्ट्रेस की बदली किस्मत, मिलने लगे कई बड़े ऑफर

Wed, 17 Apr 2019 03:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Chatterjee, Kapil Sharma, Dinesh Lal Yadav, Khesari Lal Yadav, Amrapali Dubey, - फोटो : social media
छोटे पर्दे के कुछ शो कभी-कभी कइयों को रातों रात स्टार बना देते हैं। इस कड़ी में भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा रानी चटर्जी का भी नाम शामिल हो गया है। हाल ही में रानी अपने को-स्टार्स दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पहुंची। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : file photo
इस दौरान इन सभी ने द कपिल शर्मा शो में जमकर मस्ती की और अपने भोजपुरी सिनेमा के अनुभव को भी साझा किया। लेकिन रानी चटर्जी को कपिल शर्मा के शो में आने का बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने बताया है कि कपिल के शो में जाने के बाद उन्हें छोटे पर्दे से और कई वेब सीरीज के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रानी चटर्जी ने हाल ही में खुलासा किया है कि लोग अब उन्हें फोन करके बंधाइयां दे रहे हैं। साथ ही टीवी की दुनिया से भी कई ऑफर आ चुके हैं। हालांकि रानी चटर्जी ने ये नहीं बताया है कि उन्हें टीवी जगत से किस तरह के रोल का ऑफर मिला है। लेकिन उन्होंने बताया है कि उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन से निमंत्रण भी मिला है। 

4 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : file photo
इसके अलावा रानी का कहना है कि उन्हें टीवी शो के साथ कई वेब सीरीज के भी ऑफर आए हैं। जिसके नाम की घोषणा उन्होंने अभी तक नहीं की है। गौरतलब है कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं । उन्होंने फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए हैं। रानी के साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो रानी चटर्जी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10 में थीं । उनकी पहली फिल्म का नाम था 'ससुरा बड़ा पइसेवाला'। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा ने धूम मचा दी थी। ये फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें