फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'राम' बनने से पहले रणबीर ने लिया मांस-मदिरा छोड़ने का फैसला, 2024 में होगी 'रामायण' की शूटिंग

Tue, 10 Oct 2023 01:19 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद वह नीतीश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। मनोरंजन जगत की रिपोर्ट के मुताबिक, भगवान राम का किरदार निभाने से पहले रणबीर शराब और मांस से दूरी बना लेंगे। हालांकि, इस मसले पर अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
शराब और मांस से परहेज करेंगे रणबीर
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर ने भगवान श्री राम की तरह शुद्ध दिखने के लिए शराब और मांस से परहेज करने का फैसला लिया है। अभिनेता के साथ इस फिल्म में साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी भी स्क्रीन साझा करेंगी। वह माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट,रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यश निभाने वाले थे रावण का किरदार?
बीते दिनों इस फिल्म को लेकर यह खबर सामने आई थी कि साउथ के दिग्गज अभिनेता यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, अभिनेता की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, पोस्ट शेयर कर बताया हाल

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
माता सीता पर केंद्रित होगी फिल्म
बता दें कि नीतीश तिवारी और रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग फरवरी 2024 के दौरान शुरू होगी, जिसके अगस्त 2024 तक पूरी होने की संभावना है। फिल्म की कहानी भगवान राम और माता सीता पर केंद्रित होगी, जो सीता हरण से राम-रावण के युद्ध की दास्तां बयां करेगी। इस फिल्म की वीएफएक्स प्लेट्स ऑस्कर विजेता कंपनी डीएनईजी ने तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिसंबर को रिलीज होगी एनिमल
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कुमार, तृप्ती डिमरी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ेंदलपति विजय की 'लियो' को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, 13 कट्स के साथ फिल्म को मिला प्रमाणन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें