बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक कपल वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हो चुकी है। एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को नताशा दलाल के साथ शादी रचाई। कपल की शादी के बाद फैंस एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा करने लगे। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने रणबीर-आलिया की शादी की डेट तक पूछ डाली। लेकिन अब खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर इस साल भी शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : Social Media
आलिया-रणबीर की शादी होने की खबरें साल 2020 में ही चल रही थीं और फिर कहा जा रहा था कि कोरोना संकट के चलते कपल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधेगा। लेकिन स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मीडिया के दिमाग में है। कपल एक-दूसरे के साथ ऐसे ही खुश है। आलिया की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। आगे आने वाले समय में आलिया, रणबीर कपूर के साथ अभी शादी की प्लानिंग नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Ranbir Alia And Tiger Disha
- फोटो : Instagram
सिर्फ आलिया-रणबीर ही नहीं बल्कि अन्य स्टार्स जैसे दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी करने के मूड में नहीं हैं। इन कपल स्टार्स ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। एक सेलिब्रिटी ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था कि शादी बच्चे करने के लिए होती है और हम एक-दूसरे के साथ ऐसे ही खुश हैं।
4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप को लेकर बात करें, तो कपल के अफेयर की चर्चा साल 2018 से ही चल रही है। पहले इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन उसके बाद अक्सर रणबीर-आलिया को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। इसके अलावा आलिया अक्सर रणबीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स करती हैं और उनके साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर-आलिया साथ में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया भट्टी की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। तो वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में 'शमशेरा' और 'एनिमल' जैसी फिल्में शामिल हैं।