फना फिल्म
- फोटो : Social media
सबसे पहले बात करेंगे 2006 में बड़े पर्दे पर छा जाने वाली फिल्म फना की, जिसमें काजोल और आमिर खान लीड कैरेक्टर में थे। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया था और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस। इस फिल्म को मूल रूप से कश्मीर में शूट किया जाना था कि लेकिन वहां के अस्थिर हालात को देखते हुए काजोल तैयार नहीं हुईं और वापस आ गईं, जिसके बाद निर्देशक ने कश्मीर सीन को पोलैंड ले जाने का फैसला किया और कश्मीर की पहाड़ियों की बजाय शूटिंग टाट्रा पर्वत पर हुई जो सीन में कश्मीर जैसी अनुभूति देता है। तो इस तरह दर्शकों को कश्मीर की वादियों की जगह पोलैंड दिखाया गया।