फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: देश के लिए मेडल न जीत पाने का था राकेश ओमप्रकाश मेहरा को अफसोस, फिर बना डाली ऐतिहासिक फिल्में

Wed, 07 Jul 2021 07:09 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की। राकेश मेहरा का नाम आज भले ही बड़े निर्देशकों में से एक है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो देश के लिए खेलों में मेडल जीतना चाहते थे। साल 1982 में दिल्ली में एशियन गेम्स की तैयारियां चल रही थीं। उस वक्त पहली बार भारत एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा था। राकेश मेहरा 19 साल की उम्र में स्विमिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन फाइनल राउंड में उनका सेलेक्शन नहीं हो सका। राकेश मेहरा हमेशा से काफी क्रिएटिव रहे हैं। उन्हें इस बात का दुख जरूर था कि वो देश के लिए मेडल नहीं जीत पाए लेकिन इसके बाद भी वो कुछ बड़ा करना चाहते थे।

विज्ञापन इंडस्ट्री से जुड़े थे राकेश
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने विज्ञापन इंडस्ट्री की ओर अपना रुख किया। राकेश साल 1986 में एक एड कंपनी से जुड़ गए और उस वक्त उन्होंने उस एड कंपनी के लिए लाखों एड फिल्में बना डाली। कई एड बना चुके राकेश कुछ और करना चाहते थे। इसी दौरान एक विज्ञापन के दौरान उनकी मुलाकात महानायक अमिताभ बच्चन से हुई। बस फिर क्या था निर्देशक ने बिग बी को लेकर साल 2001 में फिल्म 'अक्स' बना डाली। ये राकेश ओम की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।
विज्ञापन

2 of 5
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'अक्स' ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन फिल्म से राकेश ओमप्रकाश मेहरा को पहचान मिली। तो वही दूसरी तरफ अमिताभ के अभिनय की भी खूब सराहना हुई थी। राकेश मेहरा को असल पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। 
विज्ञापन

3 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा इस फ़िल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज अवार्ड से भी नवाजा गया और इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग भी ऑस्कर में भी हुई थी।

4 of 5
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
'दिल्ली 6' और 'मिर्ज्या' जैसी फ्लॉप फिल्में भी राकेश की फिल्मोग्राफी की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन राकेश ओम ने 'भाग मिल्खा भाग' जैसी बायोपिक फिल्म बनाकर भुला दिए गए खिलाड़ी से युवा पीढ़ी का परिचय करवा दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, साथ ही कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये। फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार एक्टर फरहान अख्तर ने निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश मेहरा ने अपनी लगभग फिल्में खुद निर्देशित की हैं और उनके निर्माता भी रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म रंग दे बसंती, दिल्ली 6 और अक्स की कहानी खुद राकेश ओम ने लिखी थी। इन दिनों निर्देशक अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' की तैयारियों में व्यस्त हैं। तूफान रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'तूफान' का अमेजन प्राइम वीडियो पर एक साथ 16 जुलाई, 2021 से 240 देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें