बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा गया है कि जब वेडिंग सीजन शुरु होता है तो फिर एक के बाद एक शहनाई सुनाई देती है। साल 2018 में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शादी की थी। वहीं साल 2021 और 22 में भी कई शादियों की खबरें आ रही हैं। एक तरफ विक्की कौशल और कटरीना की शादी की खबरें हैं तो वहीं कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इनमें से एक लव बर्ड्स राजकुमार और पत्रलेखा भी हैं जिनकी शादी की खबरें कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
इस शहर में शादी करने वाले हैं राजकुमार और पत्रलेखा
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा नंवबर में ही शादी करने वाले हैं और 10, 11 और 12 को इनकी शादी का फंक्शन चलेगा। इसके साथ ही उनकी वेन्यू को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राजकुमार और पत्रलेखा गुलाबी शहर यानि पिंक सिटी में शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार और पत्रलेखा जयपुर, राजस्थान में सात फेरे लेंगे।