बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पॉप सिंगिंग को अलग मुकाम तक ले जाने का श्रेय ऊषा उत्थुप को जाता है। अपनी दमदार आवाज की वजह से वह बाकि सिंगर्स से बिलकुल अलग पहचानी जाने लगी। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसे गाने दिए जिसपर लोग आज भी झूमकर नाचने को मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही उनका लुक भी अक्सर चर्चा में रहा, उनकी कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी के साथ बालों में फूलों का गजरा डाले ऊषा उत्थुप अलग ही पहचान बना चुकी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऊषा के लिए बॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं था, बल्कि वह नाइटक्लब में गाना गाकर गुजारा करती थीं। आज ऊषा उत्थुप के जन्मदिन (8 नवंबर 1947) के मौके पर जानिए कैसे वह नाइटक्लब से बॉलीवुड की पॉप सिंगिंग क्वीन बनीं।