बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार और अभिनेत्री पत्रलेखा के आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शादी किस वक्त होगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी का फंक्शन 10 से 12 नवंबर तक चलेगा। राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब वह अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे रहे हैं।
इस वजह से शादी में नहीं नजर आएंगे बॉलीवुड सितारे
हालांकि अब जहां सारे सितारे ग्रैंड सेरेमनी करने लगे हैं तो वहीं राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी को बहुत ही निजी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड से किसी सेलेब्रिटी को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। इसके पीछे दो वजह है। पहली तो यह कि कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए दोनों ही सितारे अपनी शादी में कम लोगों को बुलाना चाहते हैं वहीं इसकी दूसरी वजह कुछ और भी है।